Bhopal News: दहेज में मांगे दो लाख रुपए 

Share

Bhopal News: शादी के छह साल बाद परेशान होकर महिला थाने पहुंची, उज्जैन में रहने वाले पति और सास पर दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। दहेज प्रताड़ना को लेकर परेशान चल रही एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। आरोपी पति और सास है जो दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। आरोपी परिवार उज्जैन जिले में रहता है।

यह बोलकर कर रहे थे परेशान

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 27 साल है। वह कोलार रोड थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की 2018 में उज्जैन (Ujjain) में शादी हुई थी। पति मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को पति के अलावा उसकी सास दो लाख रूपए और बाइक लेकर आने के लिए परेशान कर रहे थे। जिससे तंग आकर पुलिस थाने में उसने शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच एएसआई नंदकिशोर मिश्रा (ASI Nandkishor Mishra) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 595/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाजपेयी नगर में महिला ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!