Bhopal News: मुस्लिम महिला पहुंची सखी संस्था, थाने भेजी केस डायरी

Share

Bhopal News: शादी के 28 साल बाद सौतन के साथ रहने को मजबूर पीड़िता को तीन बार पति ने बोला तलाक, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादीशुदा होने के बावजूद एक व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। पति की इस हरकत को नजर अंदाज करके सौतन के साथ महिला रहने को राजी हो गई। लेकिन, अत्याचार खत्म नहीं हुआ और प्रताड़ित करते हुए तीन बार तलाक बोल दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने सखी संस्था में जाकर आवेदन दिया था। वहां सुनवाई के बाद संस्था ने केस डायरी पुलिस थाने को भेज दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

चार बच्चों में से दो बेटियों का निकाह कर चुकी है पीड़िता

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार 48 वर्षीय मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई है। वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की 28 साल पहले आरोपी पति के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। पीड़िता के दो बेटा और दो बेटी है। दो बेटियों का वह निकाह भी कर चुकी है। आरोपी पति ने दस साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। पति के इस फैसले पर ऐतराज न जताते हुए पीड़िता ने सौतन को अपने साथ ही घर में पनाह दी। आरोपी ने पीड़िता को 3 अगस्त को तीन बार तलाक बोलकर भगा दिया था। जिसके बाद वह सखी संस्था पहुंची थी। वहां पर मामला  कोर्ट के कारण पहुंचा था। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पति पहली पत्नी को काफी परेशान कर रहा था। इस कारण पुलिस ने उसके खिलाफ मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई संजीव धाकड़ कर रहे हैंं। कोहेफिजा थाना पुलिस ने 480/24 में प्रकरण दर्ज किया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating News, नोटों की गड्डी दिखाकर महिला से उतरवाए जेवर
Don`t copy text!