Bhopal News: चोरी के शक में जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: गले में नौ इंच गहरा जख्म देखकर डॉक्टरों ने बताया जान पर संकट

Bhopal News
निशातपुरा थाना, भोपाल जिला— फाइल चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक के गले पर नौ इंच गहरा जख्म देखकर डॉक्टर भी हैरान (Bhopal Attack Case) रह गए। वह तड़प रहा था और जीवन के लिए जूझ रहा था। उसकी हालत देखकर पुलिस ने लाईफ पर संकट मान लिया। हमला चोरी के शक (Crime News) में किया गया था। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार (Bhopal Knife Attack Case) कर​ लिया है।

चोरी का हुआ था शक

निशातपुरा थाना पुलिस बताया कि 08 अगस्त रविवार रात नौ बजे धारा 307 जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत 19 वर्षीय अमन खान (Aman Khan) ने दर्ज कराई है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी एएसआई संतराम खन्ना (ASI Sant Ram Khanna) ने बताया अमन खान परेवाखेड़ा में रहता है। वह कबाड़ी का काम करता है। घटना वाले दिन उसकी मौसी के घर की तरफ वह जा रहा था। तभी करोंद चौराहे के पास आरोपी यशपाल यादव (Yashpal Yadav) मिल गया। उसकी रविवार को ही सायकल चोरी चली (Cycle theft Case) गई थी। उसको लगा सायकल अमन खान ने चोरी की है। यह पूछने पर दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। तभी यशपाल ने पास में रखा धारदार हथियार निकालकर पीड़ित की गर्दन पर मार दिया।

डेढ़ दर्जन से अधिक टांके

Bhopal News
पुलिस नियंत्रण कक्ष, भोपाल- फाइल फोटो

जांच अधिकारी ने बताया यशपाल (Yashpal Yadav) ने दूसरा वार उसके कंधे पर किया। पीड़ित जमीन पर बेसुध गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। अमन खान को श्री सांई अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने गर्दन में आई चोट में करीब 19 टांके लगाए हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने अयोध्या नगर स्थित गायत्री नगर से यशपाल को दबोच लिया। वह यहां पर रवि पाटील के मकान में रहता है। आरोपी नशा करने का आदी है। वह सब्जी का ठेला लगाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Security फिर धारा 144 के भरोसे

यह भी पढ़ें: पाठकों के स्नेह से हमारी मुहिम जिसको मुकाम में पहुंचने में वक्त जरुर लगा लेकिन, दूसरों को फंसने से बचाने में कामयाब रहे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!