Bhopal News: ऑटो डीलर को चाकू मारकर किया जख्मी

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश के कारण दिया वारदात को अंजाम, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। चाकू मारकर ऑटो डीलर को जख्मी कर दिया गया है। हमलावरों की संख्या दो बताई गई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की हमलावरों के साथ पुरानी रंजिश है। जिस कारण यह वारदात हुई है।

यहां लगी हैं चोटें

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 23 साल है। वह नूर महल कॉलोनी (Noor Mahal Colony) में रहता है। वारदात 13 जुलाई की रात लगभग दो बजे हुई थी। हमलावरों की संख्या दो सामने आई है। घटना ताजुल मस्जिद की सीढ़ियों के सामने हुई थी। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों से उसकी रंजिश चल रही है। जिस कारण उसको देखकर गाली—गलौज करते हुए उसे धमकाया गया। विरोध करने पर पहले उसे हाथ—मुक्कों से पीटा। इसके बाद एक आरोपी ने डंडा और चाकू से वार करना शुरु कर दिया। हमले में पीठ और उल्टे हाथ की अंगुली में चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में 14 जुलाई की सुबह भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण 418/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।) 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   ‘विधायक राहुल लोधी के जाने से होगा फायदा, मैं सौदेबाजी नहीं करूंगा’
Don`t copy text!