Bhopal Property Fraud: बैंक में बंधक प्लॉट को मैनेजर से सांठगांठ करके बेचा

Share

Bhopal Property Fraud: पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो मुंबई के पीड़ित डॉक्टर ने भोपाल अदालत में लगाई थी याचिका, अदालत के आदेश पर बिल्डर पार्टनर के अलावा मैनेजर पर हुई एफआईआर

Bhopal Property Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बैंक की नीलामी में खरीदी गई जमीन को बेचने के बाद पता चला कि वह पहले से बिक चुकी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal Property Fraud) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन, पीड़ित ने अदालत में याचिका लगाई। जिसकी सुनवाई के बाद अदालत ने पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए।

अब यह पता लगा रही है पुलिस

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित मुंबई (Mumbai) में रहने वाला चंद्रशेखर आजाद सिंह (Chandrashekhar Ajad Singh) हैं। वे पेशे से चिकित्सक हैं। उन्होंने मार्च, 2022 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Maharashtra) की निकाली गई ई—निविदा पर बोली लगाई थी। जिसके बाद खनूजा इंकलेव (Khanuja Enclave) में स्थित करीब 1800 स्क्वायर फीट के भूखंड को 32 लाख 60 हजार रुपए में खरीदा था। यह प्लॉट बैंक में पहले से बंधक था। इसके बाद वे पजेशन लेने खनूजा इंकलेव पहुंचे तो उसके बिल्डर रविन्द्र कौर खनूजा (Ravindra Kaur Khanuja) और परमजीत सिंह खनूजा (Paramjeet Singh Khanuja) ने उसको पहले से बिकना बताया। जिसके संबंध में पीड़ित ने कई जगह शिकायतें की थी। जब सुनवाई नहीं हुई तो अदालत में परिवाद दाखिल किया। इसमें अदालत को बताया गया कि भूखंड गौतम नगर (Gautam Nagar) स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में बंधक रखा गया था। उक्त भूखंड को तत्कालीन बैंक मैनेजर कैलाश अहिरवार (Kailash Ahirwar) की मदद से दूसरे व्यक्ति को 30 लाख 30 हजार रुपए में बेचा गया। जिस कारण अदालत ने बिल्डरों के अलावा बैंक मैनेजर को भी आरोपी बनाने के आदेश दिए। मामले की जांच एसआई उपेंद्र सिंह (SI Upendra Singh) कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक से जमीन के बंधक बनाने से संबंधित दस्तावेज सीज किए जाएंगे। इसके अलावा जिसने प्लॉट खरीदा उसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। फिलहाल अदालत के आदेश पर 19 सितंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे प्रकरण 288/24 दर्ज कर लिया गया है। इसमें (गबन, जालसाजी, दस्तावेजों क कूटरचना) की धारा लगाई गई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Property Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लैब टेक्निशियन समेत दो व्यक्तियों के वाहन में लगाई आग
Don`t copy text!