Bhopal News: युवती के साथ छेड़छाड़

Share

Bhopal News: आरोपी ने पीड़िता के घर पर जाकर बुरी नीयत से हाथ पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। युवती के साथ उसके ही घर में छेड़छाड़ की घटना हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की आरोपी से दोस्ती पहले थी। उसके बाद उसने बोलचाल बंद कर दी तो वह नाराज हो गई। इस कारण वह उसके घर में जा धमका। पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 27 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस थाने में दर्ज कराया है। वह कमला नगर थाना क्षेत्र में ही रहती है। पुलिस ने बताया कि पीडिता की आरोपी अरविंद चौधरी (Arvind Chaudhry) से पहले दोस्ती थी। वह उससे बातचीत करने के अलावा मेलजोल भी करती थी। लेकिन, उसकी हरकतें गंदी देखकर उससे किनारा कर लिया। इस बात से आरोपी नाराज चल रहा था। आरोपी अरविंद चौधरी 28 अगस्त की शाम छह बजे उसके घर पर धमक गया। यहां उसके साथ विवाद करते हुए उसका बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। हंगामा होने के बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। मामले की जांच एसआई रेखा शर्मा ((SI Rekha Sharma)) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 373/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: महिला से गिरा खौलता पानी, पति की मौत
Don`t copy text!