Bhopal News: शादी के दो दशक बीतने के बावजूद घर पर अकेला छोड़कर हुआ गायब

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शाहपुरा थाने से मिल रही है। यहां एक महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति उसको शादी के दो दशक बाद अकेला छोड़कर गायब हो गया। वह घर पर नहीं आता है। आने के लिए बोला जाता है तो धमकाता है।
पुलिस को यह बताई कहानी
शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की रात लगभग नौ बजे धारा 498ए/506 (प्रताड़ना और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत 40 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी पति विनय डेविड (Vinay David) है। पीड़िता की शादी 23 साल पहले हुई थी। पति मूलत: जबलपुर (Jabalpur) का रहने वाला है। पति पहले समाचार पत्र चलाने का काम करता था। पीड़िता के दो बच्चे भी है। आरोपी पति ने मई में भी जमकर मारपीट की थी। उस वक्त बच्चों ने मां को मना लिया था। इसके बाद पति एमपी नगर के गोयल निकेतन में पिता को अपने साथ लेकर रहने चला गया। फिर वह पत्नी के पास नहीं लौटा। इसलिए महिला ने थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।