Bhopal News: पिता पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े, माता—पिता ने नाश्ता बनाने के लिए बोला था, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई है। परिजन फांसी के फंदे से उतारकर उसे एम्स अस्पताल ले गए थे। जहां से पुलिस को खबर मिली थी। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से सूचना डॉक्टर गोपी ने दी थी। अस्पताल ने बताया नंदिनी दुबे (Nandini Dubey) पिता नितिन दुबे उम्र 15 साल की मौत हो गई है। उसने फांसी लगा ली थी। उसको इलाज के लिए 15 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल लाया गया था। उसे चेक किया तो वह मृत मिली। परिवार पिपलानी स्थित राजसम्राट कॉलोनी (Rajsamrat Colony) में रहता है। नंदिनी दुबे ने कोरोना के समय से पढ़ना छोड़ दिया था। वह घरेलू काम करती थी। पिता नितिन दुबे (Nitin Dubey) पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि मृतिका के माता—पिता ने उससे पोहा बनाने बोला था। इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद पिता ने उसको आवाज दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने खिड़की से देखा तो फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस मामले की जांच एसआई विजय सिंह (SI Vijay singh) कर रहे है। पिपलानी पुलिस मर्ग 72/24 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।