Bhopal News: काम्बिंग गश्त के दौरान घर पर मिला था बदमाश, अब दूसरे इलाके में घुमता मिला

भोपाल। शहर में बदमाशों के खिलाफ मुहिम चल रही है। इसी मुहिम के तहत 5—6 फरवरी की रात को काम्बिंग गश्त की गई थी। यह गश्त भोपाल (Bhopal News) सिटी के थानों में हुई थी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इसमें एक पिपलानी थाने का जिलाबदर बदमाश है। उसको रासुका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब वही बदमाश दूसरे थाना क्षेत्र में घुमता मिला। इस कार्रवाई से पुलिस कमिश्नर प्रणाली में बनाई गई बदमाशों पर निगरानी की योजना की कलई भी खुल गई है।
थाना प्रभारी से मांगी जाएगी सफाई!
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 23 फरवरी की शाम लगभग छह बजे रेशम केंद्र के पास से अनिकेत शुक्रवारे पिता रमेश शुक्रवारे उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में 139/22 धारा 14—15 रासुका की कार्रवाई की गई। अनिकेत शुक्रवारे उर्फ बाबू पिपलानी थाने का बदमाश है। उसके खिलाफ पिपलानी थाने में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। वह पिपलानी स्थित बी—सेक्टर के नजदीक 100 क्वार्टर झुग्गी बस्ती में रहता है। उसको पिपलानी थाना पुलिस ने 5—6 फरवरी की रात को ही जिलाबदर आदेश की अवहेलना मामले में गिरफ्तार किया था। यहां उसके खिलाफ 100/22 प्रकरण दर्ज हुआ था। अनिकेत शुक्रवारे (Aniket Shukrware) को सितंबर, 2021 में एक साल के लिए जिलाबदर किया गया था। गिरफ्तारी के संबंध में पिपलानी थाना पुलिस को भी जानकारी साझा की गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।