Bhopal News: दो महीने पहले ही कोरोना पैरोल से रियायत मिलने के बाद जेल में हुआ था दाखिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर सेंट्रल जेल से मिल रही है। यहां एक वयोवृद्ध की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसको हत्या के मामले में आठ साल पहले सजा हुई थी। वह हाल ही में कोरोना के चलते मिले पैरोल की अवधि पूरा करके जेल में लौटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
न्यायिक जांच भी होगी
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 13 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर धुर्वे ने एक जेल बंदी के मौत की खबर दी थी। इस मामले में 13 जुलाई को पड़ताल के बाद लगभग पांच बजे मर्ग क्रमांक 53/2021 दर्ज किया गया। मृतक की पहचान लक्ष्मीचंद्र पिता अजित्या उम्र 71 साल के रुप में हुई। पुलिस ने बताया उसको बीमारी के चलते जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्ष्मीचंद्र मूलत: मुलताई जिला बैतूल का वह रहने वाला था। वह हत्या के मामले में सजा काट रहा था। उसको फरवरी, 2013 में सजा हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामला जेल बंदी की मौत का है। इसलिए न्यायिक जांच भी की जाएगी। जिसके आदेश कलेक्टर कार्यालय से जारी होंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।