Bhopal News: जेलबंदी की मौत

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में दो सप्ताह से चल रहा था इलाज, भोपाल केंद्रीय जेल से जुड़ा मामला, जेल अधीक्षक ने पुलिस को नहीं दी जानकारी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। जेलबंदी की हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। मामले में न्यायिक जांच के आदेश हो गए हैं। इस कारण विधि अनुसार पीएम कराने की तैयारी पुलिस ने शुुरु कर दी है।

जेल अधीक्षक मौत को लेकर चर्चा में रहते हैं

गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार कंछेदीलाल (Kanchhendi lal Singh) पिता सीलन सिंह उम्र 59 साल की मौत हुई है। उसकी 22 अगस्त को तबीयत खराब हुई थी। जिस कारण उसको हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 06 सितंबर शुक्रवार रात दस बजे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अनिल वर्मा (Hc Anil Verma) कर रहे है। गांधी नगर पुलिस मर्ग 51/24 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कंछेदी लाल सिंह की जानकारी जेल की तरफ से मुहैया नहीं कराई गई है। इधर, जेल अधीक्षक राकेश भांगरे (Rakesh Bhangre) से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उल्लेखनीय है कि जेल में बंदियों की लगातार मौत के चलते जेल अधीक्षक की कार्यप्रणाली काफी विवादों में भी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Indo-Nepal Border Dispute: नई संसद भवन उदघाटन कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित हुआ
Don`t copy text!