Bhopal News: महिला टीचर ने पुलिस से मांगी मदद 

Share

Bhopal News: बूलेट बाइक के लिए पति तो सास—ससुर मांग रहे थे पांच लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया प्रताड़ना का मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार महिला टीचर ने पुलिस से मदद मांगी है। प्रकरण भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। जिसमें पुलिस ने पति के अलावा सास—ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला मुस्लिम है जिसकी करीब एक साल पहले शादी हुई थी।

यह बोलकर करते थे प्रताड़ित

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 26 वर्षीय महिला ने पुलिस थाने में दर्ज कराया है। वह अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी पति के साथ शादी हुई थी। यह रिश्ता मुस्लिम रीति—रिवाज से तय किया गया था। पीड़िता स्कूल में टीचर भी है। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद उसका पति बूलेट बाइक की बाइक को लेकर ताने मारता था। जबकि उसके सास और ससुर दहेज में पांच लाख रुपए लेकर न आने को लेकर कोसते थे। दोनों परिवारों के बीच इस बात को लेकर कई बार तकरार भी हुई। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने में जाकर संपूर्ण घटनाक्रम बताया। इस मामले की जांच एसआई ओमप्रकाश सिंह (SI Omprakash Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 277/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, Bhopal Latest News, Bhopal Breaking News, Bhopal Hindi Khabar, Bhopal Hindi Samachar, Bhopal Hindi News, Bhopal Crime News In Hindi, MP Hindi Khabar, MP Hindi News, MP Crime News, Madhya Pradesh Crime News, MP News, भोपाल की न्यूज, भोपाल की ताजा न्यूज, लेटेस्ट भोपाल न्यूज, भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fake Currency : नकली नोट के साथ धराया कानपुर का युवक 
Don`t copy text!