Bhopal News: सीसीटीवी की मदद से संदेही का पता लगा रही पुलिस, प्रकरण दर्ज
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210708-WA0043-300x225.jpg)
भोपाल। नए साल के पहले दिन ईश्वर से आर्शीवाद लेने पहुंची स्कूल टीचर को महंगा पड़ गया। दरअसल, वह जब अर्चना कर रही थी तभी उसका आई फोन निकालकर चोर चंपत हो गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर में हुई है। पुलिस इस गिरोह का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
काली मंदिर दर्शन करने गई थी
तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार मोहिनी जायसवाल (Mohini Jayaswal) पति विनीश जायसवाल उम्र 44 साल मूलत: गुजरात (Gujrat) की रहने वाली है। भोपाल में अशोका गार्डन (Ashoka Garden) स्थित गोविंद गार्डन (Govind Garden) में मोहिनी जायसवाल के भाई रहते हैं। वह उनके पास आई हुई है। पुलिस ने बताया कि मोहिनी जायसवाल 01 जनवरी की सुबह नौ बजे काली मंदिर (Kali Mandir) में दर्शन करने गई थी। उसी दौरान उसकी जेब से आई फोन किसी व्यक्ति ने निकाल लिया। चोरी गए मोबाइल की कीमत तीस हजार रूपए पुलिस ने बताई है। थाना पुलिस ने प्रकरण 05/25 दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल विनीत कुमार भारती (HC Vineet Kumar Bharti) कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोहेफिजा इलाके में भी जैन समाज की रैली के दौरान नौ सोने की चेन चोरी चली गई थी। इस मामले में अभी भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।