IT Raid: कायपान प्रायवेट लिमिटेड कंपनी की जांच पूरी 

Share

IT Raid: चार साल में आठ सौ करोड़ रुपए से अधिक राजश्री गुटखा बेचकर उसके मुनाफे को हजम कर लिया, ईपीएफ कार्यालय से आयकर विभाग ने मांगी जानकारी

Bhopal News
अशोका गार्डन स्थित कायपान पान इंडस्ट्रीज (राजश्री गुटखा) का कारखाना, जहां उसकी पहचान तलाशने में ही वक्त लग जाता है।

भोपाल। कायपान प्रायवेट लिमिटेड यानि राजश्री गुटखा कंपनी ने चार साल के भीतर में आठ सौ करोड़ रुपए से अधिक का माल गुपचुप तरीके से बेचकर उसे आय में शामिल ही नहीं किया। इस कंपनी के लिए बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान ‘टशन का जशन’ नाम पर गुटखे का प्रचार भी करते हैं। इस कंपनी के भोपाल (IR Raid) शहर में स्थित आधा दर्जन ठिकानों पर आयकर विभाग पड़ताल कर रहा था। इसी पड़ताल के बाद टैक्स हेवन की यह सनसनीखेज जानकारी सामने आई है।

ईओडब्ल्यू ने भी पकड़ी थी गड़बड़ियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का मुख्यालय कानपुर (Kanpur) शहर में हैं। राजश्री गुटखा (Rajshri Gutkha) देशभर के कई राज्यों में बनाया जाता है। जिसमें से दो कारखाने भोपाल शहर में स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया (Industrial Area) में हैं। यहां आयकर विभाग के अधिकारी दोनों कारखानों के अलावा कंपनी के मैनेजर और सप्लाई वितरकों के घरों पर पड़ताल कर रहा था। यह कार्रवाई 11 दिनों तक चली। टैक्स चोरी पकड़ने के लिए आयकर विभाग ने बिजली खपत, गुटखा बनाने में इस्तेमाल रॉ मटैरियल की जानकारी जुटाई थी। इसके अलावा ईपीएफओ (EPFO) कार्यालय में कर्मचारियों के पीएफ खातों के जरिए भी कंपनी की गड़बड़ी पता की गई। आयकर विभाग को जानकारी मिली है कि गुटखा बनाने वाली इस कंपनी ने 500 से अधिक कर्मचारियों का हिसाब दो नंबर में रखा हुआ था। अब तक की जांच में करीब 830 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आया है। कंपनी का माल गुड्डन ट्रांसपोर्ट (Guddan Transport) के जरिए सप्लाई होता था। वह फिलहाल लापता है। उसके मिलने के बाद इस राजस्व को हजम करने की संख्या बढ़ने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस शासनकाल में भी ईओडब्ल्यू (EOW) ने राजश्री गुटखा फैक्ट्री में छापा मारा था। उस वक्त भी करोड़ों रुपए की टैक्सी चोरी उजागर हुई थी। इधर, राजश्री गुटखा कारखाने में छापा मारने की खबर चलने के बाद उसका माल दोगुनी कीमत में काला बाजारी करके बेचा जा रहा है। यह फायदा मुनाफाखोर उठा रहे हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन भी चुप है। राजश्री गुटखा कंपनी के बड़े स्टॉकिस्ट ने माल दबा​ लिया है। इसलिए गुटखे की शार्टेज मार्केट में होने के चलते कालाबाजारी की खबर मिल रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

IT Raid
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: गिफ्ट देकर लड़की का हाथ पकड़ लिया
Don`t copy text!