Bhopal News: डिजायर कार के चारों पहिए निकाले, पत्थर पर टिकाकर भागे चोर 

Share

Bhopal News: कई अन्य कार को छोड़कर उस कार को निशाना बनाने पर पुलिस जता रही शक, संदिग्ध से पूछताछ शुरु

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। खड़ी कार के चारों टायर निकालने के बाद चोरों ने उसे पत्थर पर टिका दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। जहां घटना हुई वहां दूसरी भी कार थी। लेकिन, उसे ही निशाना बनाने पर पुलिस को शक है। पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के पास ऐसे पहुंचा था मामला

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार थाने में शिकायत परवेज खान (Parvez Khan) पिता नूर खान उम्र 28 साल ने दर्ज कराई है। वह टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में रहता है। वह जहां रहता है वहां कार (Car) पार्क करने की जगह नहीं हैं। परवेज खान ने बताया कि वह ताउ के लडके शेरू मंसूरी की सुजुकी डिजायर कार एमपी—04—जेएच—3187 को चलाता है। परवेज खान ने उसे 06 अगस्त की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अंबेडकर ग्राउंड (Ambedkar Ground) के पास खड़ी कर दी थी। सुबह जाकर देखा तो वह पत्थरों पर खडी थी। उसके चारों टायर रिम सहित कोई ले गया था। इसके बाद उसने पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 343/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मादा श्वान के साथ अप्राकृतिक कृत्य
Don`t copy text!