Bhopal News: कैफे संचालिका से बलात्कार

Share

Bhopal News: दुकान पर आते—जाते हुई थी आरोपी से पहचान, दोस्ती को रिश्ते में बदलने का झांसा देकर कर रहा था बलात्कार, सगाई के बाद आरोपी मुकरा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कैफे संचालिका के साथ बलात्कार का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। उसकी दुकान पर आरोपी आता—जाता था। इस कारण पहले दोनों में बातचीत फिर प्यार हो गया था। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद सगाई भी कर ली। अब वह शादी की बातचीत करने पर पीड़िता को पीटता था।

इन धाराओं में दर्ज किया गया प्रकरण

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार कैफे संचालक का मेडिकल करा लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उसके शरीर पर भी चोट के निशान है। थाने में शिकायत 35 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह मूलत: बालाघाट (Balaghat) जिले की रहने वाली है। फिलहाल सात नंबर बस स्टॉप पर वह रहती है। पीडिता का वहीं कैफै भी है। जिस पर 2021 से आरोपी आकाश चौहान (Akash Chauhan) आता—जाता था। इस दौरान उससे पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया। उसने यकीन दिलाने के लिए उसके साथ सगाई भी की थी। अब वह शादी करने से इंकार कर रहा था। इस मामले की जांच एसआई रमेश सिंह (SI Ramesh Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने 264/24 धारा 294/323/506/376/376—2—एन/506 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, बलात्कार, कई बार ज्यादती और धमकाने का मुकदमा) दर्ज किया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जब्त वाहनों की नीलामी में तीन दर्जन ने लगाई बोली
Don`t copy text!