Bhopal News: पति के अवैध संबंधों की पत्नी को लग गई भनक, पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। प्रबंधन से संबंधित एक इंस्टीट्यूट की छात्रा के साथ उसके ही काॅलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने बलात्कार किया। यह घटना पांच महीने से चली आ रही थी। यह संबंध आरोपी ने शादी करने का वादा करके बनाए थे। इधर, दूसरा बलात्कार का मामला शादीशुदा व्यक्ति से जुड़ा है। उसके अवैध संबंध अपने यहां काम करने वाली लड़की के साथ बन गए थे। जिसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई थी। फिर पत्नी ने फोन करके पीड़िता को पति की सारी सच्चाई बता दी। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के कोलार थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी
पत्नी को ऐसे लगी भनक

इसी तरह दूसरा मामला 688/22 धारा 376/376-2-एन बलात्कार और कई बार बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया गया है। यह प्रकरण 23 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे दर्ज किया गया। पीड़िता की उम्र 31 साल है। इस मामले का आरोपी बंशीराम यादव उर्फ राजा पिता एचआर यादव उम्र 36 साल है। वह प्रियंका नगर कौलार इलाके (Bhopal News) में रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पहले पति से विवाद चल रहा है। इस कारण उसके तलाक का केस 2013 से विचाराधीन है। हालांकि उसने अब केस लड़ना छोड दिया। पीड़िता अकेले रहने को मजबूर थी। इसी दौरान वह एक प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करने लगी। इसी दौरान आरोपी बंशीराम यादव उर्फ राजा (Bansiram Yadav@Raja) से पहचान हुई। उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ नवंबर, 2020 से शारीरिक संबंध बनाए थे। उसने ऐसा करने से पहले कहा था कि वह कुंवारा है और वह उसके साथ शादी करेगा। इसी बीच पिछले दिनों आरोपी बंशीराम यादव की पत्नी का फोन पीड़िता के पास पहुंच गया। उसने घर बर्बाद न करने की मिन्नत मांगी। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच एएसआई जगन्नाथ सिंह (ASI Jagannath Singh) कर रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।