Bhopal News: करंट से झुलसकर बुरी तरह से जख्मी 

Share

Bhopal News: मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हम्मालों की मदद से ग्राहकों की समस्या करती है दूर, पुलिस ने गड़बड़ी पकड़ी तो लाइनमैन को बना दिया आरोपी

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में विद्युत वितरण कम्पनी हम्मालों के जरिए ग्राहकों की समस्या का समाधान करती है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे। दरअसल, इस संबंध में एक प्रकरण भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाने में दर्ज हुआ है। हालांकि एमपीईबी आउटसोर्स कर्मचारी के भरोसे चल रही है। यह संगठन कई वर्ष से नियमित होने की मांग कर रहा है। इसलिए अब कंपनी ने बीच का रास्ता निकाल लिया है। पूरा प्रकरण पुलिस के पास तब पहुंचा जब अरनव अस्पताल में एक ग्रामीण को भर्ती कराया गया।

यह बोलकर तीन साल से करा रहे ​थे काम

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार घटना 21 जुलाई की दोपहर में लगभग दो बजे हुई थी। पीड़ित जितेंद्र कुशवाह (Jitendra Kushwah) पिता सेवाराम कुशवाह उम्र 26 साल है। वह ग्राम बिलखिरिया में रहता है। जितेंद्र कुशवाहा इलेक्ट्रिशियन (Electrician) का काम करता है। लेकिन, वह एमपीईबी (MPEB) के पोल में प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है। उसे मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी का लाइनमैन मोहम्मद रफीक (Mohammed Rafiq) ग्राहकों की शिकायत मिलने पर उसे ले जाता था। ऐसा वह तीन साल से कर रहा था। घटना वाले दिन भी मोहम्मद रफीक मुर्गी फॉर्म के पास डीओ काटने के लिए अपने सा​थ ले गया। वह पोल पर चढ़ा और डीओ काटने लगा। तभी प्लास तार से टच हो गया और वह करंट से बुरी तरह झुलस गया। उसे पटेल नगर (Patel Nagar) स्थित अरनव अस्पताल (Arnav Hospital) में ले जाकर उसने भर्ती कराया। उसने कहा कि वह उसके इलाज का पूरा खर्च उठाएगा। लेकिन, वह अपनी बात से मुकर गया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। हादसे में कंधा, गला, हाथ और पैर बुरी तरह से जल गए हैं। बयानों के आधार पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को लाइनमैन मोहम्मद रफीक के खिलाफ लापरवाही से काम कराने का मामला 378/24 दर्ज कर लिया है। इस घटना से एमपीईबी की कार्यप्रणाली बेनकाब हो गई है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वैटरनरी डॉक्टर ने किया बलात्कार
Don`t copy text!