Bhopal News: शादीशुदा महिला से अभद्रता

Share

Bhopal News: बुरी नीयत से पीछा करकेे करता था परेशान, घर का दरवाजा खटखटा कर घटना को अंजाम दिया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ अभद्रता हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। महिला का आरोप है कि बुरी नीयत से आरोपी कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। जिसके बाद उसने मौन रहने के गलत मतलब निकाल लिए थे।

यह करने पर विवाद पुलिस थाने पहुंचा

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 27 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में ही रहती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) है। पीड़िता ने आरोपी को कई बार समझाइश भी दी थी। इसके बावजूद वह पीड़िता घर पर पहुंच गया। वह उस वक्त घर पर अकेली थी। आरोपी 20 जुलाई की दोपहर चार बजे पीड़िता के घर पर आया। उसने दरवाजा खटखटाया। पीड़िता ने देखा कि आरोपी बाहर है तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद पड़ोसियों ने आकर वजह जानी। इस मामले की जांच एसआई रूपा मिश्रा (SI Rupa Mishra) कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 502/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Custodial Death को सुसाइड बनाने का कुशवाहा समाज ने लगाया आरोप
Don`t copy text!