Bhopal News: उज्जैन, इंदौर और अब भोपाल में अभद्रता

Share

Bhopal News: बाइक सवार आरोपी ने कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ पार्क में की अभद्रता, आरोपी की पहचान नहीं कर सकी पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। उज्जैन में सरेराह महिला से दुराचार का मामला शांत नहीं हुआ था। उसके बाद इंदौर की घटना ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया है। इसी तरह भोपाल (Bhopal News) के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में भी एक कॉलेज की छात्रा के साथ शर्मसार करने वाली घटना हुई है। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। पुलिस मौन है क्योंकि उसके पास आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं।

यह है वह घटना जिसके कारण पुलिस ने चुप्पी साधी

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह मूलत’ छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। यहां वह ओल्ड सुभाष नगर (Old Subhash Nagar) में किराए से रहती है। उसके साथ अभद्र व्यवहार 06 सितंबर की रात को हुआ था। पीड़िता उस वक्त नेहरु पार्क (Nehru Park) में टहल रही थी। तभी वहां बाइक (Bike) सवार एक लड़का आया। उसने युवती के नाजुक अंगों के साथ अभद्रता की। इसके बाद वह मौके से भाग गया। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। धरपकड़ में एसआई जयवीर सिंह सेंगर (Jaiveer Singh Sengar) को लगाया गया है। पुलिस ने प्रकरण 407/24 दर्ज कर लिया है। बेहद शर्मसार इस घटना में पुलिस को चुप्पी साधने में मजबूर कर दिया है। पीड़िता काफी भयभीत भी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: दहेज प्रताड़ना के तीन मामले दर्ज
Don`t copy text!