Bhopal News: सैम कॉलेज की छात्रा के साथ अभद्रता

Share

Bhopal News: बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सैम कॉलेज की एक छात्रा के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के मुंह बोले भाई के दोस्त ने उसके साथ गंदी हरकत की थी। आरोपी की गिरफ्तार अभी नहीं हुई है।

मोबाइल देने के बहाने की ऐसी हरकत

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 22 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। वह मूलत: रायसेन (Raisen) जिले की बेगमगंज तहसील में रहती है। फिलहाल पिपलानी स्थित भरत नगर (Bharat Nagar) में किराए से रहती है। वह पढ़ाई करती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मुंह बोला भाई का दोस्त आरोपी विग्गू खटीक (Viggu Khatik) है। उसका मोबाइल पीड़िता के पास था। जिसे लेने के लिए वह 18 अक्टूबर की रात दस बजे उसके पास आया। उसी दौरान आरोपी ने बुरी नीयत से उसके साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया। मामले की जांच एएसआई भरत मीना (ASI Bharat Meena) कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 792/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Killing: शादी के सवा एक साल बाद फंदे पर इसलिए झूली थी युवती
Don`t copy text!