Bhopal News: पहले थाने ने भगाया फिर विरोध किया तो आरोपी दबोचने गई पुलिस टीम को देखकर ब्लैड मारकर किया जख्मी

भोपाल। शहर में महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ की यह घटना हुई है। जिसके साथ यह वारदात हुई वह किराना दुकान चलाती है। उसकी दुकान में ग्राहक आया था। उसको महिला ने बताया भी था कि वह बाथरूम में नहा रही है। इस बात को उसने महिला का इशारा समझ लिया और भीतर चला गया। इसके बाद जो बवाल हुआ वह थाने पहुंचा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। इस मामले में प्रकरण दर्ज करने से लेकर आरोपी को दबोचने के बीच भी रोचक कहानी सामने आई है।
ऐसे पकड़ में आया आरोपी
गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 19 सितंबर की शाम पांच बजे 40 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर 476/22 धारा 354/452/506 (छेड़छाड़, घर में घुसकर और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कराया है। महिला का आरोप है की राज कोरी (Raj Kori) महिला के घर में स्थित किराने कि दुकान पर आकर सामान लेने के लिए आवाज दी। उस वक्त पीड़िता बाथरूम में नहा रही थी। उसने आरोपी को यह बातें बताई। यह सुनकर मनचला घर के अंदर चला गया और सीधे बाथरूम में घुस गया। उसने महिला को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची। यहां उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। थाने से निराश होकर महिला घर को लौट रही थी। तभी आरोपी उसे फिर मिला और उसने महिला पर यह बोलकर पथराव कर दिया कि वह थाने में प्रकरण दर्ज कराने कैसे चली गई। जिसके बाद पीड़िता फिर थाने पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। आरोपी पर पूर्व में मारपीट और आबकारी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।