Bhopal News: चार स्थानों पर चोरी की वारदातें

Share

Bhopal News: मंत्रालय में तैनात सरकारी अधिकारी के आवास को चोरों ने बनाया निशाना, सोने—चांदी के जेवरात नकदी समेत हजारों रुपए का माल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर में सक्रिय चोरों ने एक—दो नहीं चार सूने मकानों को निशाना बनाया। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी, टीटी नगर, बागसेवनिया और गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। एक मकान मंत्रालय में तैनात अफसर का है। जबकि ब्यूटीशियन के घर भी चोरी की वारदात हुई है। सभी स्थानों से सोने—चांदी के जेवरात, नकदी समेत हजारों रुपए का माल चोर बटोर ले गए हैं।

अफसर ने फोन लगाकर बुलाया तो चोर को दबोचा

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार करण सिंह सैनी (Karan Singh Saini) पिता आरएस सैनी उम्र 32 साल तुलसी नगर (Tulsi Nagar) के सरकारी आवास में रहते हैं। वे जल शक्ति मंत्रालय में तैनात हैं। उनका कार्यालय पर्यावास भवन में हैं। करण सिंह सैनी डिप्टी डायरेक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की रात में घर में रात दो बजे अलमारी खुलने की आवाज आई। उनकी नींद खुल गई। कमरे से बाहर निकलकर एक लड़के को भागते हुए उन्होंने देखा। उनके घर में ही कौशल रहता है जो कि काम करता है। उसे आवाज दी तो उसने गेट बंद कर दिया। पुलिस को फोन लगाकर बुलाया गया। उसके बाद घर में घुसे संदेही को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने 320/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, पिपलानी थाना पुलिस ने रानी कुशवाह (Rani Kushwah) पति विजय कुशवाह उम्र 30 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वह राजीव गांधी कॉलोनी (Rajeev Gandhi Colony) में रहती है। रानी कुशवाह ब्युटीशियन का काम करती है। वह घर में ताला लगाकर 20 जुलाई को मायके चली गई थी। अगले दिन सुबह घर आई तो ताला टूटा मिला।

अहमदाबाद गई महिला के मकान में चोरी की वारदात

रानी कुशवाहा ने पुलिस को बताया है कि उसके मकान से सोने—चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। पुलिस ने चोरी गए सामान की कीमत तीस हजार रूपए बताई है। पुलिस ने 568/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गौतम नगर थाना पुलिस ने नुजहत निजाम (Nuzhat Nizam) पति निजामउद्दीन कुरैशी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। वह गौतम नगर स्थित न्यू आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहती है। नुजहत निजाम ने बताया कि घर में ताला लगाकर वह 20 जुलाई को मायके गई थी। अगले दिन रात आठ बजे घर आकर देखा तो ताला टूटा मिला। उसके घर की अलमारी का ताला टूटा था। घर में रखे सोने—चांदी के जेवरात और बीस हजार रूपए नगद गायब थे। पुलिस ने 297/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।उधर, बागसेवनिया थाना पुलिस ने नवनीत तिवारी (Navneet Tiwari) पिता प्रेमनारायाण तिवारी उम्र 44 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। वह बागसेवनिया स्थित साकेत नगर में रहता है। पुलिस ने बताया कि नवनीत तिवारी ने 21 जुलाई की सुबह छह बजे पड़ोसी वंदना विश्वास के घर का ताला टूटा मिला। वह अहमदाबाद में रहने वाले बेटे के पास गई हुई है। यह जानकारी उन्होंने फोन पर उन्हें दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में जाकर उनके कहने पर मुकदमा 442/24 में दर्ज कराया। अभी चोरी गया माल और उसकी कीमत पता नहीं चली है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिजली विभाग के महाप्रबंधक के फार्म हाउस में चोरी
Don`t copy text!