Bhopal News: घर में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड से रंगदारी दिखाई 

Share

Bhopal News: विरोध किया तो खिड़की से कूदकर जख्मी हुआ आरोपी, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घर में घुसकर रंगदारी दिखाने का एक मामला सामने आया है। वारदात को पुलिस की गुंडा सूची में शामिल एक व्यक्ति ने अंजाम दिया है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।

गिरने से पैर में आई चोट

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार कृष्णा करण गोपाल मंदिर के पास रहता है। व​ह सिक्योरिटी कंपनी में जॉब करता है। वह सुबह लगभग साढ़े चार बजे ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहा था। तभी घर में नीरज ठाकुर उर्फ नीरू (Neeraj Thakur@Neeru) घुस गया। वह पड़ोसी के घर की सीढ़ी के रास्ते पीड़ित के घर में घुसा था। वह उसका मोबाइल उठाकर ले जाने लगा। जिसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि उसे दो हजार रुपए की आवश्यकता है। उसने गाली—गलौज करना शुरु कर दिया। जिस कारण पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपी पहली मंजिल से कूद गया। इस कारण वह जख्मी हो गया। उसके पैर में चोट आई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण 234/24 दर्ज कर लिया गया है। यह वारदात 02 सितंबर की सुबह हुई थी। आरोपी नीरू उर्फ नीरज ठाकुर थाने का गुंडा सूची में शामिल हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Lock Down: फर्जी पास बनाकर 10 दिन में डेढ़ लाख कमा लिए
Don`t copy text!