Bhopal News: मकान मालिक से होगी पूछताछ, जिसको ठेका दिया उसकी होगी जांच, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

भोपाल। छत से गिरकर जख्मी एक मजदूर की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। वह एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। जिसके मालिक के बयान दर्ज करना अभी बाकी है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
मकान मालिक की जानकारी नहीं आई सामने
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार रविंद्र सिंह (Ravindra Singh) पिता गोविंद सिंह उम्र 32 साल की मौत हो गई है। वह छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि रविंद्र सिंह बागसेवनिया स्थित पिपलिया पेंदे पर किसी के मकान में काम कर रहा था। दुर्घटना 31 अक्टूबर को हुई थी। वह छत से गिर गया था। जिसको इलाज के लिए एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान 06 नवंबर की सुबह आठ बजे मौत हो गई। पुलिस को मौत सूचना डॉक्टर ने दी। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले की जांच एएसआई सुभाष त्यागी (ASI Subhash Tyagi) कर रहे है। जिनके पास मकान मालिक के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना था कि बागसेवनिया पुलिस मर्ग 69/24 कायम कर मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद जांच का दायरा तय किया जाएगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।