Bhopal News: रास्ता रोककर अश्लील बात करने लगा आरोपी, बुरे इरादे से कर रहा था पीछा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का आरोपी लंबे समय से बुरी नीयत से पीछा करता था। बात तब आगे बढ़ गई जब पीड़िता सामान लेकर लौट रही थी। आरोपी ने उसको रोक लिया। वह उससे गाली—गलौज कर अश्लील शब्द बोलने लगा।
पुलिस ने यह कदम उठाया
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय युवती ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह पिपलानी थाना क्षेत्र में रहती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आरोपी दिलीप कुशवाह (Dilip Kushwah) पीछा करता था। वह 11 जुलाई की शाम को सामान लेने के लिए जा रही थी। तभी आरोपी उसे मिला और उससे गाली—गलौज करने लगा। इस दौरान उसको अश्लील शब्द बोलते हुए अभद्रता करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। इस मामले की जांच एएसआई अजय वाजपेयी (ASI Ajay Vajpai) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 540/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।