Bhopal Gun Shot: रहस्यमय तरीके से गोली चली 

Share

Bhopal Gun Shot: भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड जनरल मैनेजर के घर प्लास्टिक की चादर काटकर कार के फ्रंट कांच पर लगी

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड जनरल मैनेजर के घर हवाई फायर के बाद एक गोली आकर गिरी है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने गोली का खोल बरामद कर उसे जांच के लिए जब्त कर लिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह अवैध कट्टे की है अथवा लायसेंसी रिवॉल्वर से चली है।

मंदिर जा रहा था परिवार तब पता चला

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 20 अक्टूबर की रात लगभग पौने नौ बजे की है। थाने में शिकायत प्रदीप अवस्थी (Pradeep Awasthi) पिता भवानी प्रसाद अवस्थी उम्र 81 साल ने दर्ज कराई है। वे ओल्ड सुभाष नगर (Old Subhash Nagar) में स्थित एमआईजी सेक्टर में रहते हैं। प्रदीप अवस्थी भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) के रिटायर्ड जनरल मैनेजर है। मामले की जांच एसआई प्रदीप गुर्जर (SI Pradeep Gurjar) कर रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण 448/24 दर्ज कर लिया है। परिवार ने बताया कि उन्हें जोर की आवाज आई थी। बाहर निकले तो कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसके बाद रात साढ़े नौ बजे मंदिर जाने के लिए निकले तो कार (Car) एमपी—04—सीजी—0558 का फ्रंट ग्लास टूटा मिला। भीतर गोली का खोल मिला। पुलिस ने कारतूस जब्त कर लिया है। जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत
Don`t copy text!