Bhopal News: पानी पुरी ठेले वाले को छुरी मारी 

Share

Bhopal News: पहले फुल्की खाई फिर पैसा मांगा तो ठेला लगाने के बदले में मांगने लगे रंगदारी टैक्स, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। पानी पुरी का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति को छुरी मारकर जख्मी कर दिया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने पहले पानी पुरी खाई थी। जब उसके पैसे मांगे तो आरोपी अड़ीबाजी करने लगे। इसके बाद उसे गाली—गलौज करके छुरी से हमला किया।

यह है वह आरोपी जिन्होंने हमला किया

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मारपीट में जख्मी सिध्दार्थ नोराजी (Siddarth Noraji) पिता कमलेश नोरेजी उम्र 34 साल है। उसने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह चूना भट्टी थाना क्षेत्र स्थित बलवीर नगर (Balveer Nagar) में रहता है। पुलिस ने बताया कि सिध्दार्थ नोराजी पंचशील नगर में पानी पुरी का ठेला लगाता है। उसके ठेले पर 12 अगस्त रात लगभग नौ बजे आरोपी कार्तिक उर्फ बच्चा आया। उसने पहले तो पानी पुरी खाई। उसके बाद वह बिना पैसे दिए जाने लगा। आरोपी कहने लगा कि वह क्षेत्र का बदमाश है। उसे वहां ठेला लगाने के लिए पांच सौ रुपए देना होंगे। उसने विरोध किया तो छुरी निकालकर उसकी पीठ में उसे मारकर उसको जख्मी कर दिया। मामले की जांच एएसआई चंद्रभान गुर्जर (ASI Chandrabhan Gurjar) कर रहे हैं। पुलिस ने 355/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal news : चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत
Don`t copy text!