Bhopal News: घरेलू कलह के चलते लहुलूहान हुआ

Share

Bhopal News: भाभी के घर से अपना सिलेंडर बहन को देने जा रहा था, मोगरी उठाकर कई बार सिर पर मारा

Bhopal News
स्टेशन बजरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति गंभीर रुप से लहुलूहान हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

​बीच सड़क पर हुआ खूनी संग्राम

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 37 साल है। वह द्वारका (Dwarka Nagar) नगर में रहता है। उसने बताया कि वह प्रायवेट काम करता है। उसके साथ मारपीट की वारदात 28 मार्च की रात लगभग 11 बजे हुई थी। पीड़ित यहां भाई—भाभी के साथ ही रहता है। वह घर से गैस सिलेंडर उठाकर अपनी बहन को देने जा रहा था। ऐसा करने से नाराज होकर उसकी भाभी ने कृष्णा नगर (Krishna Nagar) के पास उसे रोक लिया। भाभी के हाथ में कपड़े धोने के काम आने वाली मोगरी थी। भाभी ने कहा कि वह सिलेंडर घर पर वापस रख दे। इस बात का विरोध करने पर भाभी ने उसे लकड़ी की मोगरी से पीटना शुरु कर दिया। उसको मोगरी का वार सिर पर लगने से खून निकलने लगा। वह जख्मी हालत में थाने पहुंचा जहां पुलिस ने प्रकरण 72/25 दर्ज कर लिया। जिसमें आरोपी भाभी को बनाया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: ट्रैप होते—होते बच गईं महिला अधिकारी
Don`t copy text!