Bhopal News: पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, वजह को लेकर कारण अस्पष्ट, नशा करने का था आदी

भोपाल। फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
परिजनों के बयानों पर टिकी जांच
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार अश्विनी भौमाडे (Ashwini Bhaumade) पिता स्वर्गीय मुकेश भौमाडे उम्र 22 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मूलत: खंडवा (Khandwa) जिले में रहता था। फिलहाल मां और बहनों के साथ वह गुलाब नगर बस्ती में रहता था। वह प्राइवेट जॉब करता था। पुलिस ने बताया कि अश्विनी भौमाडे 11 जुलाई की रात में ग्यारह बजे बाथरूम में गया। उसके बाद वह वापस नहीं आया। इस कारण उसकी मां ने बाथरूम में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। उसको फांसी के फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। इस मामले की जांच एएसआई महेंद्र चौकसे (ASI Mahendra Chauksey) कर रहे हैं। शाहपुरा पुलिस मर्ग 31/24 में कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।