Bhopal News: ड्रायवर पर हुआ जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश को लेकर पेट पर चाकू घोंपा, पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पेट में चाकू मारकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वह पेशे से ड्रायवरी का काम करता है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात पता चली है।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

निशातपुरा (Nishatpura)  थाना पुलिस के अनुसार शिकायत आरती रैकवार (Arti Raikwar) पति राम उर्फ रामचरण रैकवार उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। वह निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) में रहती है। वह गृहणी है। पुलिस ने बताया कि आरती रैकवार के पति रामचरण रैकवार को 02 सितंबर की रात लगभग ग्यारह बजे चाकू से पेट पर वार किया गया। आरोपी दीप उर्फ दीपक कुशवाह (Deep@Deepak Kushwah) है। उसके साथ पुरानी रंजिश जख्मी की चल रही है। पुलिस को जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मिली थी। रामचरण रैकवार बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए पत्नी ने प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कमरा खाली कराने को लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। तभी से दोनों के बीच रंजिश थी। मामले की जांच एएसआई उमेश कुमार (ASI Umesh Kumar) कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 794/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News : बदमाश के साथियों ने उंगली काटी
Don`t copy text!