Bhopal News: भाई की मौत के बाद भाभी पर थी बुरी नजर 

Share

Bhopal News: कैंसर से पीड़ित था भाई, नौ महीने पहले हुई थी इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। भारतीय संस्कृति में राम—लक्ष्मण दो भाई का बहुत ज्यादा महत्व है। दोनों ने मनुष्य को अपने आदर्श बनाए रखने के लिए उदाहरण पेश किए हैं। उसमें सर्वोत्तम यह कहा जाता है कि लक्ष्मण ने कभी भी भाभी का चेहरा नहीं देखा। उन्होंने हमेशा उनके पैर के नाखूनों को देखकर भाभी से संवाद करते थे। लेकिन, मौजूद परि​दृश्य में इस संस्कृति को कलंकित किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में पहुंचा है। यहां एक विधवा भाभी पर उसका ही देवर बुरी नजर रखता था। यह पता चलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दूसरा पहलू यह भी सामने आया जिसकी पड़ताल की जा रही

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह मिसरोद थाना क्षेत्र में ही रहती है। उसका एक बेटा भी है। पति की नौ महीने पहले कैंसर के कारण मौत हुई थी। आरोपी देवर 01 अगस्त से उसे परेशान कर रहा था। वह कहता था कि उसकी प्रॉपर्टी पर रहना है उसके हिसाब से चलना होगा। यह बोलकर उसके इशारे गलत तरीके से होते थे। ऐसा वह तीन बार कर चुका था। जिसका विरोध करने पर तीन बार झूमाझटकी की भी नौबत आई थी। इसके बाद 25 सितंबर को उसने बुरी नीयत से पीछा करते हुए परेशान किया तो वह थाने पहुंच गई। उसका कहना है कि पति के मौत के बाद से देवर बुरी नीयत से परेशान करता है। उसके साथ अभद्रता भी करता था। मामले की जांच एसआई श्वेता शर्मा (SI Shweta Sharma) कर रही है। पुलिस ने प्रकरण 365/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: संकट में काम आए पुराने सिपहसलार 
Don`t copy text!