Bhopal News: भाभी को तंग कर रहे युवक को समझाया तो देवर को पीटा

Share

Bhopal News: रंगदारी दिखाकर एक हजार रुपए भी मांगे, रास्ते में रोककर दो युवकों ने पीटा, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मुंहबोली भाभी को तंग कर रहे एक व्यक्ति को समझाना महंगा पड़ गया। उसे दो दिन बाद घेरकर आरोपी ने अपने साथी की मदद से उसको पीट दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपी मारपीट करते हुए उससे रंगदारी भी दिखा रहे थे।

यह है वह दो आरोपी जिन पर पुलिस ने दर्ज किया है प्रकरण

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है। वह गौतम नगर स्थित जेपी नगर (JP Nagar) इलाके में रहता है। वह प्राइवेट जॉब करता है। उसने पुलिस को बताया है कि मुंहबोली भाभी को पवन सचदेवा (Pawan Sachdeva) परेशान कर रहा था। यह बात उसकी मुंहबोली भाभी ने समझाई तो उसे वह समझाकर अपने काम पर लग गया था। उसके बाद उसे 12 जुलाई को आरोपी पवन सचदेवा ने दोपहर तीन बजे रोक लिया। वह बाइक एमपी—04—क्यूएम—4535 पर सवार था। उस बाइक पर उसके साथ राहुल भी था। उसे रास्ते में रोककर यह बोलते हुए पीटा गया कि वह बहुत नेतागिरी करता है। इस दौरान उससे एक हजार रुपए भी मांगे गए। इस घटना की जानकारी उसने परिजनों को नहीं दी। इसकी वजह उसने बताई कि वह आरोपियों की रंगदारी से डर गया था। हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके भीतर वास्तविक खबर को सामने नहीं आने देने के लिए यह नया घटनाक्रम बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 19 जुलाई को प्रकरण 292/24 दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   पत्नी के लिए एसआई समेत चार लोगों पर चढ़ाया ट्राला
Don`t copy text!