Bhopal News: फंदे से उतारकर हमीदिया ले गए शव

Share

Bhopal News: पत्नी से कलह के बाद फांसी लगाई, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पारिवारिक कलह से तंग एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस को मौत होने की जानकारी हमीदिया अस्पताल से मिली थी। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह पता लगा रही है पुलिस

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार योगेंद्र पाल (Yogendra Pal) पिता उदय पाल उम्र 42 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित शक्ति नगर (Shakti Nagar) में रहता था। योगेंद्र पाल मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने कमरे में 28 अगस्त की दोपहर ढाई बजे उसे फंदे पर लटका देखा था। उसको नीचे उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर अहिरवार ने उसको मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि खुदकुशी से पूर्व उसका पत्नी से घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। वह विवाद क्या है यह पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई मानसिंह (ASI Maan Singh) कर रहे हैं। गौतम नगर पुलिस मर्ग 25/24 में कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ड्रायवर का हमलावर दो महीने बाद गिरफ्तार
Don`t copy text!