Bhopal News: टाइटेनिक जहाज में बनी अश्लील तस्वीर की कहानी

Share

 Bhopal News:  पड़ोसन को परेशान करने शराबी की हरकत, विरोध करने पहुंची महिला तो आरोपी की पत्नी ने गाली—गलौज करके धमकाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आपको टाइटेनिक फिल्म याद होगी। उसमें मुख्य अभिनेता एक पोर्टेट बनाता है। वह काफी अश्लील होता है। कुछ वैसा ही वाक्या भोपाल (Bhopal News) शहर में हुआ है। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। यहां दो परिवारों के बीच चल रही रंजिश के चलते ऐसा किया गया। पूरा वाक्या सुनने के बाद पुलिस भी परेशान हो गई। मामला बेहद विचित्र था जिसमें मुकदमा दर्ज करना आसान नहीं था। हालांकि पुलिस ने दो—तीन कागज जो महिला ने सौंपे उसे देखकर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह है आरोपी का ब्यौरा

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने बताया कि जिन कागजों को पीड़िता ने पेश किया है उसमें अश्लील पैंटिंग की गई है। पीड़िता की उम्र 32 साल है। वह कागज उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने 21 अक्टूबर को फेंका था। ऐसा करते हुए उसने देख लिया था। चित्र देखने के बाद वह विरोध दर्ज कराने पड़ोसी के यहां पहुंची तो आरोपी की पत्नी ने उसके साथ गाली—गलौज करते हुए धमकाया। हालांकि एफआईआर में गाली—गलौज और धमकाने की धारा नहीं लगी है। आरोपी नशा करने का आदी है। जिस कारण पड़ोस में अक्सर विवाद होता था। पीड़ित और आरोपी परिवार मुस्लिम समाज का है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने 22—23 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग दो बजे प्रकरण 306/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer News: बिन मटन—बीयर पीएम ड्राफ्ट भेजने से इंकार का आरोप
Don`t copy text!