Bhopal News: लेन—देन के विवाद पर किया हमला

Share

Bhopal News: पेट में ब्लैड मारी, चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
गांधी नगर थाना, जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। पेट में ब्लैड मारकर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपियों की संख्या चार है। विवाद की वजह पैसों का लेन—देन बताया जा रहा है।

जांच अधिकारी ने चुप्पी साधी

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार असलम खान (Aslam Khan) पिता अजीम खान उम्र 32 साल हाई स्कूल के पास रहता है। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि असलम खान के घर पर 09 फरवरी की रात दस बजे आरोपी गुलरेज, उति, फैजान और अनस आये। उन्होंने घर के बाहर उसे बुलाया। यहां पैसों के लेन देन को लेकर आरोपी गाली—गलौज करने लगे। विरोध किया तो हाथ मुक्कों से मारपीट की गई। इसी दौरान एक आरोपी ने उसे पेट के पास ब्लैड मार दिया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल नीरज नरोलिया (HC Neeraj Narolia) कर रहे है। पुलिस ने प्रकरण 33/25 दर्ज कर लिया है। हालांकि जांच अधिकारी के पास वारदात को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: पति गया बिहार, युवती से किया अत्याचार
Don`t copy text!