Bhopal News: कॉलोनी की महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके लोगों में फैला रहा था झूठी जानकारियां

भोपाल। महिला हिंसा का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक मनचला कॉलोनी की कई महिलाओं पर बुरी नजर रखता (Woman Crime News) है। इतना ही नहीं वह उनके खिलाफ अभद्र बातों का प्रचार भी कर रहा था। यह पता चलने पर दो मुस्लिम समाज की महिलाएं सामने आई। उन्होंने अलग—अलग मुकदमे थाने में दर्ज कराए।
आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को 60—61/22 धारा 354(घ) (छेड़छाड़) और 294/506 (गाली—गलौज और धमकाने) के अलग—अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसमें पीड़िता की उम्र 20 साल और 45 साल है। दोनों जेपी नगर में रहने वाले आरोपी सोहेल खान (Sohel Khan) की हरकतों से तंग थी। वह महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणियां (Bhopal Molestation News) करता था। उसने कई झूठी अफवाहें भी कॉलोनी में फैला दी थी। जिसके कारण पीड़ित महिलाएं परेशान हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज कर लिया है। जिसकी भनक आरोपी को लग गई। वह फिलहाल फरार चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ अन्य महिलाओं ने भी मौखिक बयान दिए है। ऐसा करने की वजह सामाजिक बदनामी का भय उन्होंने पुलिस को बताया है।
यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।