Bhopal News: आईसीआईसीआई बैंक में जॉब करने वाली युवती पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: पड़ोसी ने दीवाली पर रंग—रोगन की गई दीवार पर पान का पीक थूंका, विरोध करने पर मां—बेटी को पीटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आईसीआईसीआई बैंक में काम करने वाली एक युवती और उसकी मां को पीटकर लहुलूहान कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र में हुई थी। विवाद पान का पीक थूंकने को लेकर शुरु हुआ था।

आंख के पास लगी गंभीर चोट

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 26 अक्टूबर की दोपहर साढ़े तीन बजे हुई थी। जिसमें पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़िता पटेल नगर (Patel nagar) में रहती है। उसकी उम्र 28 साल है। वह आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank ) में जॉब करती है। पीड़िता के घर पर दीपावली की सफाई चल रही थी। बाहर की दीवार पर पुताई करने के बाद वह आराम कर रही थी। तभी आरोपी गांधी रैकवार (Gandhi raikwar) आया और उसने पान का पीक थूंक दिया। ऐसा करते हुए उसने देख लिया था। उस वक्त परिवार से विवाद हुआ और शांत हो गया। लेकिन, आरोपी दोबारा घर पर आया और गाली—गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लोहे की छड़ से वार कर दिया। एक वार पीड़िता की मां के आंख के पास लगा। जिसमें वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। बीचबचाव करने बेटी आई तो उसे भी पीटा गया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Kinnar News: किन्नर के घर हुई चोरी, सामान की लिस्ट देख उड़े पुलिस के होश
Don`t copy text!