Bhopal News: तीन दिन पहले हुई घटना मेें पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां एक नव विवाहिता को निजी अस्पताल में आग से झुलसने के बाद भर्ती कराया गया था। उसने पुलिस को बताया कि पति को धमकाने के लिए उसने केरोसिन उड़ेला था। जिसके बाद पति ने जलती माचिस की तीली उस पर फेंक दी थी। हादसे में पति भी बचाने के प्रयास में झुलसा है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
मामा ससुर की देखरेख के लिए आए थे
रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 27 जून की रात लगभग 10 बजे धारा 498ए/307 (प्रताड़ना और जानलेवा हमले) का केस दर्ज किया गया है। शिकायत प्रीति मालवीय पत्नी अर्जुन मालवीय उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। घटना 25 जून की रात लगभग आठ बजे की है। पीड़िता यहां नीलबड़ इलाके मेें रहती है। आरोपी पति अर्जुन मालवीय (Arjun Malviya) है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति—पत्नी के बीच विवाद में मिट्टी का तेल डाल लिया था। पीड़िता हर्ष अस्पताल (Harsh Hospital) में नौकरी करती है। पति मिस्त्री का काम करता है। दोनों के बीच शादी को पांच साल हो चुके हैं। पीड़िता का कहना था कि उसने पति को धमकाने के लिए ऐसा किया था। लेकिन, पति ने उसको माचिस की तीली डालकर आग लगा दिया।
राजदीप अस्पताल में भर्ती

प्रीति मालवीय (Preeti Malviya) का मायका सीहोर मेें स्थित नीनाखेड़ी गांव में हैं। यह पूरा घटनाक्रम उसके रिश्तेदार के घर पर हुआ। वह नानी सास के यहां रुकी थी। मामा ससुर की तबीयत खराब होने के चलते पति—पत्नी उसकी वहां देखरेख के लिए आकर ठहरे थे। हादसे मेें पति—पत्नी दोनों झुलसे थे। पीड़िता आग में ज्यादा झुलस गई है। दंपत्ति को पहले हर्ष फिर वहां से राजदीप अस्पताल (Rajdeep Hospital) में भर्ती कराया गया है। आग से झुलसी महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।