Bhopal News: महिला को बाएं हाथ में तीन बार हंसिया मारा 

Share

Bhopal News: पत्नी का समय हुआ अचानक खराब, महीनों बाद घर पहुंचे पति ने बंद दीवार घड़ी को चालू करने के लिए उठाया तो उसके पीछे छुपाकर रखे कंडोम के पैकेट मिले, आवेश में आकर उठाया यह कदम तो थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। चरित्र संदेह के शक पर एक व्यक्ति ने पत्नी को हंसिया से वार करके जख्मी कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति ने हंसिया से तीन जानलेवा वार पत्नी पर किए थे। इस हमले से पहले पति—पत्नी के बीच कंडोम मिलने को लेकर विवाद चल रहा था।

गांव में रहता है पति जो काफी दिन बाद घर पर आया था

पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना क्षेत्र में रहती है। वह एक होटल में जॉब करती है। हालांकि वह मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले की रहने वाली है। उसका पति विदिशा में रहता है और अप—डाउन करता है। हमले की वारदात 29 मई की शाम लगभग छह बजे हुई थी। उस दिन पीड़िता एक भंडारे पर जा रही थी। उसने पति को भी वहां चलने के लिए बोला तो उसने इंकार कर दिया। उसके बाद पीड़िता भंडारे से भोजन करके घर पहुंची। तब पति गला बैठने के कारण गरारे करने के लिए पानी गर्म कर रहा था। तभी उसकी नजर उसके घर पर बंद पड़ी दीवार घड़ी पर चली गई। उसने उसको चालू करने के लिए उठाया। घड़ी उठाते साथ दीवार और घड़ी के बीच में फंसाकर रखा कंडोम (Condom) का पैकेट नीचे आ गिरा। उसे देखने के बाद पति ने उसके होने को लेकर सवाल—जवाब किए। आरोपी पति ने चरित्र पर संदेह जताते हुए उसको पीटना शुरु कर दिया। आरोपी ने हंसिया से तीन बार उस पर प्रहार किया। जिसमें हंसिया का नुकीला हिस्सा लगने से वह जख्मी हो गई। चीख—पुकार सुनकर वहां उसके मकान मालिक का बेटा आया और उसने बीच—बचाव किया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ 138/24 धारा 323/324/506 (मारपीट, धारदार हथियार से वार और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gun Shot: बाइक सवारों ने चलाई गोलियां
Don`t copy text!