Bhopal News: सैल्फी लेते वक्त पत्नी के धक्के से 30 फीट की उंचाई से गिरकर पति हुआ बुरी तरह से जख्मी

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन, यह घटना बिलकुल सही है। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) का है। घटना प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित जैन मंदिर की है। यहां नए कपड़े पहनकर पत्नी ने पति के साथ सैल्फी लेने के लिए कहा। दोनों साथ में मंदिर की छत पर गए। यहां पत्नी ने शरारत मेें एक बार धक्का दिया। पति गिरने से बच गया। लेकिन, जब दूसरी बार धक्का पड़ा तो वह 30 फीट नीचे जा गिरा। जिसमें उसके शरीर पर करीब आधा दर्जन फ्रैक्चर हो गए। जांच के बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहली बार तो बचा लेकिन…
पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी सुमन यादव (Suman Yadav) है। जिसने लोअर और टीशर्ट खरीदा था। उसको पहनकर छत पर जाकर सैल्फी लेने की इच्छा पति से जताई। यहां छत की दीवार पर एक तरफ और बाहर की तरफ पैर रखकर फोटो खींचने के लिए पति तैयार था। तभी पत्नी वहां आई उसने धक्का दे दिया। एक बार तो वह बच गया। उसने पत्नी को समझाया। लेकिन, पत्नी ने वही हरकत दोबारा कर दी। दूसरे धक्के में वह करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। उसको पहले चिरायु अस्पताल ले जाया गया। यहां से फिर उसको हमीदिया अस्पताल के सर्जीकल वार्ड में भर्ती कराया गया। जख्मी धर्मेंद्र सोनी (Dharmendra Soni) का दाहिना जबड़ा, कंधा और दाहिने पैर टखने में गंभीर चोट आई है। उसको कई जगह फ्रैक्चर आने से अभी भी वह भर्ती है।
जबड़े में चोट आने से बोल नहीं पाया

धर्मेंद्र सोनी प्रोफेसर कॉलोनी में जैन मंदिर में माता—पिता के साथ रहता है। वह ओला कंपनी में ड्रायवरी का काम करता है। उसकी शादी को लगभग एक साल हुआ है। आरोपी सुमन यादव का मायका झागरिया में हैं। पत्नी और जख्मी के बड़े भाई ने सैल्फी लेते वक्त हादसा होना बताया। इसी बीच पत्नी मायके चली गई। उसके होश में आने पर यह पूरा मामला सामने आया। श्यामला हिल्स पुलिस ने पति धर्मेंद्र सोनी के दिए बयानों के आधार पर पत्नी सुमन यादव के खिलाफ धारा 325 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना 20 जून की शाम लगभग सात बजे की है। घटना प्रोफेसर कॉलोनी में हुई थी। जिसमें धर्मेंद्र सोनी को फ्रेक्चर हुआ है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।