Bhopal News: शादी के छह महीने बाद ही पत्नी को करने लगा था प्रताड़ित, पुलिस ने पति और ससुर को बनाया है आरोपी

भोपाल। महिला थाना पुलिस ने राजगढ़ में तैनात एक सरकारी कर्मचारी और उसके परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाने में शिकायत नव विवाहिता ने दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग शादी के छह महीने बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे।
समाज के लोगों से भी आरोपी परिवार नहीं माने
महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार शिकायत 25 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसका मायका अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र में हैं। उसकी राजगढ़ (Rajgarh) जिले में रहने वाले पति के साथ शादी हुई थी। यह शादी 26 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पति सरकारी विभाग में जॉब करता है। पीड़िता ने इस प्रकरण में पति के अलावा ससुर को भी आरोपी बनाया है। विवाहिता का दावा है कि उसे दहेज में छह लाख रूपए न लेकर आने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस कारण वह मायके में आकर रहने को मजबूर हो गई थी। इससे पहले समाज के लोगों ने भी सुलह कराने की कोशिश की थी। जब वे नहीं माने तो विवाहिता को थाने में जाना पड़ा। महिला थाना पुलिस ने प्रकरण 342/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 20 दिसंबर की रात लगभग साढ़े छह बजे दर्ज किया गया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।