Bhopal News: पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा

Share

Bhopal News: ईद वाले दिन बालों पर रंग करने पर नाराज हुआ था आरोपी, पुलिस थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति—पत्नी के रिश्ते रेल पटरी के समान होते हैं। जरा भी यहां—वहां मामला सरका तो बवाल होना तय है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। मामला बेहद सामान्य था लेकिन महिला की जो हालत थी वह असामान्य थी। जिस कारण पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

मायके में हुई थी वारदात

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 17 जून की रात लगभग आठ बजे हुई थी। पीड़िता अपने मायके पर थी। उस दिन ईद का त्यौहार भी था। इस कारण पीड़िता ने अपने बालों पर कलर किया था। मायके में उसका पति नशे की हालत में आया। वह उसके बालों पर किए कलर को देखकर आगबबूला हो गया। उसने बाल रंगीन करने पर आपत्ति जताते हुए गाली—गलौज कर दी। पत्नी ने बोला कि ईद का त्यौहार था इसलिए उसने रंग लगाया। यह सुनते साथ वह मारपीट पर उतर आया। उसने पीड़िता के चेहरे पर कई मुक्के बरसा दिए। जिस कारण आंख, मुंह, हाथ—पैर में चोट आई है। मारपीट में चीख—पुकार सुनकर उसकी मां आई। वह उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Economic Fraud Case: IPS School संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Don`t copy text!