Bhopal News: पति ने सरेराह पत्नी को बेरहमी से पीटा

Share

Bhopal News: सैर सपाटा के पास पति—पत्नी के बीच सड़क पर हुई कलह, पुलिस पहुंची तो कारण जानकार माथा पीट लिया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति—पत्नी के बीच सड़क पर संग्राम हो गया। हर कोई खड़े होकर नजारे देखने लगा। उसी भीड़ में से एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन लगा दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। वहां पुलिस पहुंची और पत्नी से मारपीट करने की वजह पूछी। जब उसने कारण बताया तो पुलिस ने अपना माथा पीट लिया। हालांकि पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पति से यह बोलकर रिचार्ज करने बोला तो वह भाग गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसकी शादी को कुछ साल ही हुए हैं। परिवार यहां नया बसेरा में रहता है। विवाद 19 जुलाई की शाम को हुआ था। उसने बताया कि पति उससे नाराज होकर घर छोड़कर चले गए थे। जिसे तलाशते हुए वह भदभदा के पास सैरसपाटा में पहुंची। वहां उसे पति मिल गया। वह उसको घर चलने के लिए मनाने लगी। लेकिन, पति राजी नहीं हुआ और उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने सड़क पर ही गाल पर चांटे बरसाने शुरु कर दिए। यह देखकर वहां भीड़ जमा होने लगी। उसके बाद भी पति नहीं लौटा तो वह थाने में पिता को लेकर पहुंची थी। पुलिस को जब मारपीट की वजह पता नहीं चली तो उससे फिर पूछताछ हुई। उसने बताया कि पति से उसका विवाद मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर हुआ था। उसका मोबाइल का बैलेंस खत्म हो गया था। इसलिए पति से उसने रिचार्ज करने के लिए बोला तो वह भड़क गया था।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बलात्कार पीड़िता को धमकी
Don`t copy text!