Bhopal News: पति—पत्नी और वो के कारण सड़क पर संग्राम

Share

Bhopal News: लिव इन पार्टनर के साथ देखकर आगबबूला हुए पति ने सरेराह पत्नी को पीटा, पुलिस थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। पति—पत्नी के बीच एक वो आ गया। जिस कारण बीच सड़क पर संग्राम हो गया। यहां—वहां होते हुए बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने जब घटना समझी तो महिला को पुलिस थाने पहुंचा दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। महिला की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया।

तीन साल बाद पत्नी आमने—सामने टकराई

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह मूलत: बैरसिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी हनुमानगंज (Hanumanganj) में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिससे दो लड़के भी हुए। पति अक्सर छोटी—छोटी बातों को लेकर उससे मारपीट करता था। इन्हीं बातों से तंग आकर वह तीन साल पहले पति को छोड़कर लिव इन में एक युवक के साथ रहने लगी। वह चूना भट्टी थाना क्षेत्र में रहता है। पीड़िता अपने लिव इन पार्टनर के साथ नादरा बस स्टेंड (Nadra Bus Stand) पर पहुंची। यहां उसको पति ने देख लिया। यह घटना 14 जुलाई की शाम सात बजे हुई थी। पत्नी के साथ लिव इन पार्टनर को देखकर पति आगबबूला हो गया। वह गाली—गलौज करते हुए तीन साल कहां रहने का पूछने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो वह पत्नी पर थप्पड़ के साथ मुक्के बरसाने लगा। मारपीट में उसे बाएं आंख और मुंह के नजदीक चोट लगी है। आरोपी पति ने उसके बाल पकड़कर उसको बहुत बुरी तरह से पीटा। यह देखकर वहां भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद वहां पुलिस भी चली आई। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: हत्या के तीन आरोपी दोषी करार
Don`t copy text!