Bhopal News: नशे की बुरी लत के चलते होती थी पारिवारिक कलह, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। एक विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ इलाके की है। बैरागढ़ में एक विवाहिता को मारपीट करके उसके पति ने मायके भेज दिया। वह शराब पीने की बुरी लत से घिरा हुआ था। जिस कारण घर में पारिवारिक कलह होती थी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
शराब के कारण होती थी घरेलू कलह
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 37 साल है। वह बैरागढ़ थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी विदिशा जिले के गंजबासौदा में रहने वाले आरोपी सचिन सारवान (Sachin Sarwan) से शादी हुई थी। यह शादी लगभग बारह साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसको तीन बच्चे भी है। आरोपी पति ने एक महीना पहले उसको मारपीट करके ससुराल से भगा दिया था। आरोपी शराब पीने का आदी है। जिसका विरोध करने पर पति कलह करता था। उसकी मारपीट में चोट के कारण विवाहिता को फ्रैक्चर भी हो गया। वह एक महीने से मायके में ही रहने को भी मजबूर थी। आरोपी पति उसे अपने साथ ले जाने तैयार नहीं हुआ तो पत्नी थाने पहुंच गई। मामले की जांच एसआई प्रियम्वदा सिंह (SI Priyambada Singh) कर रही है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण 95/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।