Bhopal News: बायां हाथ, पेट और पीठ गर्म तेल से झुलसा, पति के जाने के बाद पुलिस से मांगी मदद

भोपाल। सनकी पति ने पत्नी पर गर्म तेल उड़ेल दिया। ऐसा करने से महिला के बायां हाथ, पीठ और पेट झुलस गया। यह दिल दहलाने वाली घटना भोपाल (Bhopal News) के कोलार इलाके की है। पीड़िता बहन के साथ पुलिस से मदद मांगने तब पहुंची जब उसका पति घर से चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सास ने बचाई जान
कोलार थाना पुलिस के अनुसार 18 नवंबर की दोपहर लगभग दो बजे 1547/21 धारा 324/506 (गर्म तेल से झुलसाना और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 17 नवंबर की रात को हुई थी। शिकायत 26 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। घटना ग्राम सुहागपुर की है। पीड़िता बहन के साथ थाने आई थी। उसने बताया कि आरोपी उसका पति दिनेश नाथ (Dinesh Nath) है। पीड़िता ने आरोपी के साथ 2015 में शादी की थी। शादी के बाद चार लड़कियां हुई। इस बात को लेकर पति ने कई बार उसके साथ मारपीट की थी। पति का कहना था कि उससे शादी करके वह फंस गया है। उसको लड़का चाहिए था जो उसने नहीं दिया। इसी बात को लेकर अक्सर घर में कलह होती थी। जब घटना हुई तो वह सब्जी बना रही थी। तभी उसने मीठा तेल उस पर फेंक दिया। जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। उसकी सास राधा बाई ने उसकी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।