Bhopal News: सड़क पर सिगरेट पी रहे एक युवक को नसीहत देने पर नाराज हुए थे हमलावर

भोपाल। संस्कार को लेकर टोकना एक दंपत्ति को महंगा पड़ गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। इस मामले में आरोपी दो सगे भाई है। जिन्होंने डंडे से वार करके पति—पत्नी को लहुलूहान कर दिया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद यह प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर की है।
इस कारण नाराज हो गए थे युवक
स्टेशन बजरिया थाना पुलिस के अनुसार यह घटना पुरूषोत्तम नगर सेमरा गेट के पास 16 नवंबर की रात साढ़े आठ बजे हुई थी। शिकायत पर्वत सिंह कुशवाह (Parvat Singh Kushwah) ने दर्ज कराई। वे एमपी नगर में चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वे दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे। तभी शैलेंद्र जादौन (Shailendra Jadon) सिगरेट पीते हुए दिखाई दिया। उसने संस्कार का हवाला देते हुए कहा कि चाचा के सामने सिगरेट पीते उसे शर्म नहीं आती। यह बात आरोपी शैलेंद्र जादौन को नागवारा गुजरी। उसने पर्वत सिंह कुशवाह को गाली दे दी। जिसका विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा।
इस कारण पहुंची पत्नी
यह देख शैलेंद्र का भाई वीरेंद्र सिंह जादौन (Virendra Singh Jadon) भी वहां आ गया। दोनों मिलकर उसको पीटने लगे। विवाद (Bhopal News) पर्वत सिंह कुशवाह के घर के नजदीक हुआ था। उसकी पत्नी पूनम कुशवाह (Poonam Kushwah) बीच—बचाव करने आ गई। आरोप है कि दोनों भाईयों ने पति—पत्नी को डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। दूसरे पक्ष की तरफ से शैलेंद्र सिंह जौदान ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोपी पर्वत सिंह कुशवाह, सौरभ कुशवाह और सोबित कुशवाह है। पुलिस ने इस मामले में 334—335/22 धारा 294/323/506/34 गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।