Political Joke: मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता की करतूतों पर खामोश, बाकी जगहों पर बुलडोजर पहुंचाकर कर रही उनका अतिक्रमण जमींदोज, विधायक के जन्मदिन का विज्ञापन जो उनके लिए मुश्किल खड़ी करेगा

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार पर इन दिनों अपना और पराया करने का आरोप लग रहा है। दरअसल, अशोका गार्डन थाने में आईटीआई काॅलेज छात्रा का एमएमएस बन गया था। जिसके आरोपी का घर निगम ने जमींदोज कर दिया था। वहीं अरेरा मंडल के अध्यक्ष मुकुल लोखंडे (Mukul Lokhande) मामले में भाजपा पार्टी (Political Joke) खामोश है। दरअसल, उन्होंने पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी। इसके बावजूद संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा सका। ऐसा नहीं है कि यह पहला मामला है। इससे पहले टीटी नगर थाने में भी जबलपुर से आए शशिकांत सोनी पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। उसने जबलपुर की युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कार में बलात्कार किया था।
दिग्गी से पार्टी ने किया किनारा
विज्ञापनों से एक नेता को रखा गया दूर

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का जन्मदिन था। इस जन्मदिन की आड़ में उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्होंने जन्मदिन से पूर्व रैली के अलावा क्षेत्र के हर कोने में बैनर-पोस्टर का वाॅर किया। इतना ही नहीं इन विधायक महोदय ने कई समाचार पत्रों में भी विज्ञापन प्रकाशित किया। लेकिन, इन विज्ञापनों में केंद्रीय स्तर के एक नेता (Political Joke) की तस्वीर गायब थी। इस गायब तस्वीर को लेकर विधायक के चहेते गोला मारकर संगठन स्तर पर उनकी बातें पहुंचा रहे थे। जन्मदिन की आड़ में यह प्रदर्शन अगले साल होने वाले टिकट वितरण की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि उस वक्त पार्टी लगभग दावेदार का नाम तय कर देगी।