MP Honey Trap: सरकार ने सीआईडी को सौंपी जांच, आत्महत्या करने वाले ने उजागर की थी यह सच्चाई

भोपाल। मुरैना जिले के बहुचर्चित हनी ट्रैप (MP Honey Trap) कांड की गूंज मध्यप्रदेश विधानसभा में भी सुनाई दी। सरकार ने सदन में बताया है कि इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। इस कांड में कई बड़े रसूखदार फंस चुके थे। जिनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इस हनी ट्रैप कांड की संचालिका ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।
हनी ट्रैप का आरोपी रहा पुलिस अधिकारी
इस बहुचर्चित कांड को लेकर विधायक डाक्टर सतीश सिकरवार (MLA Dr Satish Sikarwar) ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से 14 मार्च को सवाल पूछा था। दरअसल, मुरैना (Morena) जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 15 जनवरी, 2022 को सैंकी उर्फ यतेन्द्र सिंह सिकरवार पिता रामनरेश सिंह सिकरवार ने खुदकुशी कर ली थी। ऐसा करने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसके आधार सिविल लाइन थाने में 35/22 धारा 306/388/34 (आत्महत्या के लिए उकसाना, झूठे केस में फंसाने ब्लैकमेल और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी ममता शर्मा (Mamta Sharma) पत्नी महेंद्र शर्मा है। सुसाइड नोट में 20 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल करने की बात यतेन्द्र सिंह सिकरवार (Yatendra Singh Sikarwar) ने लिखी थी। सीआईडी जांच की अनुशंसा चंबल जोन के एडीजी ने की थी। इस मामले का एक आरोपी पुलिस अधिकारी भी रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।